Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नगर की सुधरेगी यातायात व्यवस्था, हर मंगलवार चलेगा अभियान

2 min read
Text Size:

-बुधवार को होगी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई
अनोखा तीर, हरदा। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका परिषद हरदा द्वारा जून माह के लिए विशेष एक्शन प्लान जारी किया गया है। जारी कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक मंगलवार को शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों के पालन के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा, जबकि प्रत्येक बुधवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। 2 जून को नार्मदीय धर्मशाला से घंटाघर, बर्तन बाजार, कपड़ा बाजार, किराना बाजार, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक तथा घंटाघर से चांडक चौक तक यातायात व्यवस्था संबंधी कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार 9 जून को चांडक चौक से टॉक चौराहा, परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शासकीय चिकित्सालय, नारायण टॉकीज, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्र में कार्रवाई होगी। 16 जून को शासकीय चिकित्सालय से नेहरू स्टेडियम एवं छीपानेर रोड, 23 जून को परशुराम चौक से इंदौर रोड साईं मंदिर तक तथा 30 जून को हनुमान मंदिर से कलेक्ट्रेट और घंटाघर सघन बाजार क्षेत्र तक अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका द्वारा 3 एवं 10 जून को शहर में चिन्हित जर्जर भवनों को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं 17 जून को नार्मदीय धर्मशाला से घंटाघर बाजार क्षेत्र तथा लक्ष्मीनारायण मंदिर चौक से चांडक चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाया जाएगा। 24 जून को चांडक चौक, टॉक चौराहा, परशुराम चौक, सब्जी मंडी, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई होगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अभियान में सहयोग करने तथा सड़कों पर अवैध रूप से सामान या वाहन खड़े कर यातायात बाधित नहीं करने की अपील की है।
————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply