Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

किसानों को सुगमता से डीजल मिले – कलेक्टर

1 min read
Text Size:

-पेट्रोल पम्प एसोसिएशन की बैठक आयोजित

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ बैठक कर जिले में डीजल की सुगम आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के कार्यों के लिए डीजल आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि वे ऑयल कंपनियों के अधिकारियों से भी चर्चा कर जिले में पर्याप्त डीजल की उपलब्धता बनाए रखने के लिए समन्वय स्थापित करेंगे। इस दौरान पेट्रोल पम्प संचालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं जिला आपूर्ति अधिकारी बासुदेव भदोरिया उपस्थित थे।
—————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply