Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कोशिश पर्यावरण सेवक टीम ने नर्मदा तट पर चलाया जागरूकता अभियान

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही कोशिश पर्यावरण सेवक टीम नीमगांव ने मां नर्मदा के सिद्धनाथ तट पर स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में महाराष्ट्र के नागपुर से आए दो दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। श्रद्धालुओं और पर्यावरण सेवकों ने हाथों में बैनर एवं गले में तख्तियां लेकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। टीम के मध्यप्रदेश प्रभारी शांतिलाल विश्नोई एवं अन्य पर्यावरण सेवकों के साथ महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं ने घंटों तक नर्मदा तट पर जनजागरण अभियान चलाया। नर्मदा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से मां नर्मदा को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने का आह्वान किया गया। साथ ही जूठन मुक्त अभियान के संबंध में भी जानकारी दी गई। शांतिलाल विश्नोई ने बताया कि टीम के राष्ट्रीय प्रभारी एवं प्रसिद्ध पर्यावरणविद् खमुराम विश्नोई के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नागपुर से आए संत कृष्णचंद्र पांडे एवं अन्य श्रद्धालुओं को कोशिश पर्यावरण सेवक टीम की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। जब उन्हें यह जानकारी मिली कि टीम के सदस्य पूरी तरह नि:शुल्क सेवाएं देते हैं, तो उन्होंने इसकी सराहना की। अभियान के दौरान नेमावर स्थित मां नर्मदा तट पर जल संरक्षण, पॉलीथीन मुक्त भारत, प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े की थैली के उपयोग, पक्षियों के लिए सकोरे रखने तथा जूठन मुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही श्रद्धालुओं को नि:शुल्क सकोरे एवं कपड़े की थैलियां भी वितरित की गईं। बाहर से आए श्रद्धालुओं ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। संत कृष्णचंद्र पांडे ने कोशिश पर्यावरण सेवक टीम को नागपुर आकर भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने का आमंत्रण दिया। अभियान में महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नर्मदा भक्त भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुकेश शेडे, कल्पना शेडे, जयंत मगलमूर्ति, कृष्णा शिवहरे, रोहन क्रन्दम सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
———————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply