Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

कांग्रेसजन 8 जून को करेंगे नपा का घेराव

2 min read
Text Size:

-जनआक्रोश आंदोलन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। नगर की विभिन्न जनसमस्याओं, बढ़े हुए करों, पेयजल संकट, बदहाल सड़कों, सफाई व्यवस्था की विफलता, प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को लाभ नहीं मिलने, अवैध कॉलोनियों की समस्याओं एवं नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में 8 जून 2026 को आयोजित होने वाले जनआक्रोश आंदोलन एवं नगर पालिका परिषद घेराव की तैयारी को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक पटेल के निवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन साई, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी, वरिष्ठ पार्षद आहद खान, सेवादल अध्यक्ष मुन्ना पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, एडवोकेट दिनेश यादव, अशोक पटेल, आदित्य भार्गव, शहर प्रतिनिधि संजय जैन, पार्षद सुप्रिया पटेल, अक्षय उपरीत, रमेश सोनकर, धर्मेंद्र चौहान, सुनील गीते, संजय दशोर, संजय सैनी, सचिन कुशबंदिया, जगदीश राठौर, राहुल पटेल, देवदास राठौर, अनिल मयूर पटेल, अनिल सुरमा, संदीप गौर, नरेश पाहुजा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे। बैठक में आंदोलन की रूपरेखा एवं रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। कांग्रेस पार्षद दल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इस घेराव कार्यक्रम के संबंध में नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने बताया कि नगर की जनता लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन समस्याओं के निराकरण में पूरी तरह विफल साबित हुआ है। जनता की आवाज को मजबूती से उठाने एवं जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर 8 जून को प्रात: 11 बजे नारायण टॉकीज से विशाल जनआक्रोश आंदोलन एवं नगर पालिका परिषद का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने शहर की माताओं, बहनों, युवाओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।
—————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply