Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

नजरपुरा मुक्तिधाम तक पहुंच मार्ग नहीं होने से ग्रामीण परेशान

2 min read
Text Size:

-जनसुनवाई में उठाई समस्या

अनोखा तीर, रहटगांव। मंगलवार को जनसुनवाई में नजरपुरा मुक्तिधाम की समस्या कलेक्टर के समक्ष रखी गई। इस दौरान टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा लिबर्टी एवं ग्राम नजरपुरा सरपंच प्रतिनिधि सुभाष किरार तथा उपसरपंच दुर्गा प्रसाद चौहान ने आवेदन पत्र के माध्यम से बताया कि ग्राम पंचायत नजरपुरा में अजनाल नदी के पास 2 एकड़ भूमि पर ग्राम का एकमात्र मुक्तिधाम निर्मित है, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए आवागमन की सुविधा नहीं होने से मुक्तिधाम का उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के कारण नजरपुरा एवं रहटगांव के ग्रामीणों को दाह संस्कार सड़क किनारे करना पड़ रहा है। समस्या के निराकरण के लिए जनपद स्तर से जनपद निधि, ग्राम पंचायत राशि एवं विधायक निधि के संयोजन से 44.32 लाख रुपये की राशि एकत्र की गई है। बताया गया कि ग्राम पंचायत की ग्रामसभा एवं जनपद की सामान्य सभा से प्रस्ताव पारित कर एस्टीमेट तैयार कराया जा चुका है तथा टी.एस. एवं ए.एस. की कार्यवाही के लिए कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा हरदा को प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं हुआ तो दोनों ग्रामों के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की रहेगी। उन्होंने मांग की कि उक्त कार्य की टी.एस. एवं ए.एस. अतिशीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्षाकाल से पूर्व जनहित में कार्य पूर्ण कराया जा सके।
————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply