Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

वनांचल क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करने के लिए कराया नलकूप खनन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। वनांचल क्षेत्र में पेयजल की गंभीर समस्या को देखते हुए एवं ग्रामवासियों की मांग पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता संजय शाह द्वारा तत्काल नलकूप खनन कराकर उसमें मोटरपंप डलवाकर पेयजल की व्यवस्था कराई गई। ग्राम महूखाल गौलीढाना में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक संजय शाह ने तत्काल पहल करते हुए नलकूप खनन एवं मोटरपंप स्थापना कराकर ग्रामीणों को राहत प्रदान की। इस कार्य के लिए महूखाल गौलीढाना निवासी महिला-पुरुषों एवं ग्राम पंचायत कायरी के सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ ईवने ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष गयाप्रसाद पांडे एवं प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply