Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

संपर्क अभियान के सफल संचालन हेतु समन्वयक नियुक्त

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ‘आमजन को पहले सेवाÓ और अनुशासन के संकल्प को साकार करने हेतु विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा जिले में वर्षभर सम्पर्क अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य गरीब, युवा, अन्नदाता किसान एवं नारी शक्ति की सेवा के साथ-साथ विद्युत संबंधी सेवाओं को व्यक्तिगत पहुंच के माध्यम से जनविश्वास में सुधार करना तथा कम्पनी की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करना  है। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने अभियान के सफल संचालन एवं जिला प्रशासन तथा विद्युत कम्पनी के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु उप महाप्रबंधक संजय यादव मोबाइल नम्बर 6232913388 को समन्वयक नियुक्त किया है। कलेक्टर ने सभी ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को निर्देशित किया है कि विद्युत विभाग द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार क्लस्टर शिविरों में आवश्यकतानुसार उपस्थित रहें। उपभोक्ताओं को बकाया राशि भुगतान हेतु प्रेरित करें एवं स्थल पर ही शिकायतों के निराकरण में सहयोग करें। शहरी क्षेत्र में संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारी सघन बस्तियों में शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करेंगे ताकि राजस्व वसूली के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि उपभोक्ताओं के प्रमाणीकरण एवं स्थानीय समन्वय हेतु पंचायत अमला विद्युत विभाग के अमले को पूर्ण सहयोग करेगा, ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके और विवादित बिलों का मौके पर समाधान हो। सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजस्व संग्रहण की प्रगति एवं शिविरों की सफलता की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि शासन के महत्वपूर्ण विभाग अपनी आवश्यकतानुसार शिविरों में अपनी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। शासन के राजस्व हितों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply