Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 8 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल ने सोमवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के टंकी मोहल्ला, बैरागढ़, ग्राम कायागांव, रहटगांव, पानतलाई, भांजे का ढाबा उड़ा, राजपूत ढाबा हरदा एवं पंचतारा ढाबा हरा में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 26 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 2 बोतल एवं एक केन बीयर तथा 450 किलो महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 50 हजार 700 रुपए बताया गया है।
————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply