Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

हरदा में फिर गौवंश की हत्या, तार से बांधा बछड़े का मुंह

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम छिदगांवमेल में मंगलवार सुबह एक गौवंशीय पशु की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही केवल कोरकू नामक युवक को हिरासत में लिया है उससे पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक ने अपने घर के पीछे गाय के बछड़े का मुंह तार से बांध दिया था। उसके गले में लोहे का सरिया भी बांधा गया था। दम घुटने से मवेशी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा एक युवक को थाने लाया गया है। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। वह पिछले साल जुलाई से नशामुक्ति केंद्र में भर्ती था और अप्रैल महीने में ही गांव वापस लौटा था। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पहले से मारपीट और अन्य मामलों में भी केस दर्ज हैं। गौरतलब है कि ग्राम छिदगांवमेल में 26 अप्रैल को भी गौवंश से जुड़ी बड़ी घटना सामने आई थी। गंजालेश्वर आश्रम से अज्ञात लोग पांच गौवंशीय पशुओं को चुराकर रेलवे ट्रैक पर बांध गए थे। ट्रेन की चपेट में आने से सभी पशुओं की मौत हो गई थी।
——————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply