Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नजरपुरा के ग्राम मोहनपुर में 25 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार एवं गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार ग्राम मोहनपुर निवासी निर्मल जुड़ा के 25 वर्षीय पुत्र विनीत जुड़ा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे अचेत अवस्था में तत्काल रहटगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने यह कदम किन कारणों से उठाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
———————-

11 Views
What do you think?

Leave a Reply