अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने सोमवार को दसवीं एवं बारहवीं की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले दो विद्यार्थियों को किंडल ई-बुक रीडर प्रदान की। जिन विद्यार्थियों को यह ई-बुक रीडर प्रदान की गई, उनमें बारहवी कक्षा के छात्र जय राठौर एवं दसवी कक्षा की छात्रा थल वंदना मल्हारे शामिल है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डी.एस. रघुवंशी एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र बलवन्त पटेल भी उपस्थित थे।
——————————
मेधावी विद्यार्थियों को मिली किंडल ई-बुक रीडर






