Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

संपर्क अभियान के तहत शिवर आयोजित

2 min read
Text Size:

-शिविरों में 1885 आवेदनों का मौके पर ही किया निराकरण

अनोखा तीर, हरदा। संपर्क अभियान 2026 के तहत हरदा वृत्त में सोमवार को 10 शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में मांग व समस्या संबंधी कुल 2098 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए, जिसमें 1885 आवेदनों का अवसर पर ही शिविरों में निराकरण किया गया। महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने बताया कि शिविर में बिल सुधार सम्बंधित 126, मीटर एवं सर्विस केबल से सम्बंधित 6, कनेक्शन (नवीन/नाम सुधार इत्यादि) सम्बंधित 1294, भुगतान सेवाएं 187 एवं सप्लाई से सम्बंधित 485 शिकायतें मिली,जिसका त्वरित निकरण सुनिश्चित किया गया। शिविर में उपभोक्ता दिनेश/ जगदीश काकडया निवासी ग्राम भीमपुरा द्वारा शिविर में नवीन घरेलू कनेक्शन हेतु आवेदन किया गया, दस्तावेजों को जांच कर आवेदक को तुरंत ही नवीन कनेक्शन जारी किया गया। इसी प्रकार उपभोक्ता प्रेमनारायण मालवीय निवासी  वार्ड क्र. 15, जैन आटा चक्की के पास मानपुरा हरदा द्वारा शिविर में बिजली बिल में नाम परिवर्तन के लिए आवेदन दिया गया था नाम दस्तावेजों के निरीक्षण के उपरांत तत्काल नाम परिवर्तन किया गया। इन शिविरों में हरदा वृत्त के भी वरिष्ठ अधिकारीगण स्वयं उपस्थित रहे। महाप्रबंधक विनीत कुमार बागड़े, उपमहाप्रबंधक संजयसिंह चंदेल, प्रधुम्न गजबे, भागीरथ मंडल, संजय यादव एवं प्रबंधक अंकित पटेल, एन.डी लावानिया, उपेन्द्र मीणा, बसंत भवरकर, प्रदीप डोले एवं सभी वितरण केंद्र के सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे। शिविरों में जनप्रतिनिधिग़ण, किसान संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी ने बताया कि संपर्क अभियान पूरे वर्ष भर इसी प्रकार आयोजित किया जायेगा, जिसमें उपभोक्ता को सर्वप्रथम सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। हरदा जिले में आगामी शिविर 20 मई को विभिन्न गांवों में आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में हितग्राही अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ ले सकते है।
————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply