अनोखा तीर, हरदा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा अंजली जोसफ द्वारा सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में जनपद पंचायत हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी की मनरेगा ई-केवाईसी तथा जल गंगा अभियान के अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की कार्य प्रगति पर चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में जनपद पंचायत हरदा के रोलगांव एवं हंडिया, जनपद पंचायत टिमरनी के राजाबरारी एवं बोरी तथा जनपद पंचायत खिरकिया के नीमखेड़ामाल, सोमगांवकला, धनवाड़ा, छुरीखाल, खेड़ीमाल, पाहनपाट, डेडगांवमाल, बारंगी, भबरदीमाल, खुदिया, सावरी, बड़नगर, नगावामाल एवं पटाल्दा ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक अनुपस्थित रहे। इस पर संबंधितों का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया गया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों को पुन: जिला पंचायत में उपस्थित कर कम प्रगति के कारण प्रस्तुत कराएं। बैठक में मनरेगा ई-केवाईसी का कार्य आगामी तीन दिवस में शत-प्रतिशत पूर्ण करने तथा जल गंगा अभियान अंतर्गत सभी अपूर्ण कार्य 31 मई 2026 तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा तथा संबंधित सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।
—————————-
मनरेगा ई-केवाईसी एवं जल गंगा अभियान में कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों की समीक्षा

0 Views



