Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सोशल फै्रंडस प्रीमियर लीग सीजन-2

2 min read
Text Size:

-गुजराती टाइटंस बनी चैंपियन, जैन बुल्स रही उपविजेता

अनोखा तीर, हरदा। नगर की युवाओं की सामाजिक क्रिकेट टीमों के बीच आयोजित सोशल फ्रेंड्स प्रीमियर लीग सीजन-2 का रोमांचक समापन रविवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले में गुजराती टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैन बुल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया, जबकि जैन बुल्स टीम उपविजेता रही। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे स्टेडियम में रोमांचक माहौल बना रहा। पिछले तीन दिनों से आयोजित इस क्रिकेट प्रतियोगिता में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं समाजों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में जैन समाज, गुजराती समाज, सिंधी समाज, माहेश्वरी समाज एवं अग्रवाल समाज के युवाओं ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान रोमांचक मुकाबले, करीबी जीत-हार और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने क्रिकेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन समिति द्वारा मैचों के लाइव स्कोर क्रिकहीरोज एप पर भी उपलब्ध कराए गए, जिससे दर्शकों ने ऑनलाइन मुकाबलों का आनंद लिया। आयोजकों ने सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। गुजराती टाइटंस की जीत के साथ एसएफपीएल सीजन-2 का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
———–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply