Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत

2 min read
Text Size:

-खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से किया तुलादान

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में ग्रामीणजनों द्वारा हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने का फलों से तुलादान कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने सड़क मार्ग की स्वीकृति पर विधायक डॉ. दोगने के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर विधायक डॉ. दोगने ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हंडिया-गांगला सड़क मार्ग लंबे समय से क्षेत्र की महत्वपूर्ण मांग थी, जिसे शासन स्तर पर लगातार प्रयास कर स्वीकृत कराया गया है। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का प्रेम और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के विकास के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं और आगे भी हर गांव तक सड़क, पानी, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। कार्यक्रम में रामबिलास पटेल, राहुल पटेल, किशनलाल कापड़िया, मायाराम घटियाला, रामनारायण निवारे, अरुण तिवारी, प्रेमनारायण विश्वकर्मा, बाबूलाल, आनंद टाडा, राधेश्याम, महेश पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, राधेश्याम छरंग, रामविलास धनगर, समीर तिवारी, कपिल तिवारी, नवाब भाई, संजू कापड़िया, शिव कापड़िया, कैलाश पटेल, अनिल बिश्नोई, मुकेश कापड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
——–

4 Views
What do you think?

Leave a Reply