Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

मध्य प्रदेश लेखक संघ की मासिक साहित्य गोष्ठी संपन्न

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश लेखक संघ जिला इकाई हरदा की मासिक साहित्य गोष्ठी रविवार को स्टेशन रोड स्थित रुपइ एग्रीफारेस्ट लिमिटेड कार्यालय परिसर में आयोजित की गई। गोष्ठी प्रख्यात शायर एवं पूर्व अध्यक्ष जयकृष्ण चांडक के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ कवि एवं संगीतज्ञ मदन व्यास के सारस्वत आतिथ्य तथा इकाई अध्यक्ष सुभाष सिटोके की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार कपिल दुबे ने किया तथा सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति भी दी। गोष्ठी में इकाई के संरक्षक गौरीशंकर मुकाती, प्रभुशंकर शुक्ल एवं अशोक नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। गोष्ठी में साहित्यकारों एवं कवियों ने अपनी रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। नरेंद्र वर्मा, सतीश कपोले, बालमुकुंद ओझा, रतन सिंह सोलंकी, गोविंद राम हाशाणी, लोमेश गौर, अतहर हुसैन जौहर, मंसूर अली मंसूर, शिरीष अग्रवाल, अशोक नेगी, रेखा विश्नोई, कपिल दुबे, जयकृष्ण चांडक, प्रभुशंकर शुक्ल, मदन व्यास, सुभाष सिटोके एवं गौरीशंकर मुकाती ने विभिन्न विषयों पर आधारित कविताएं, गीत, गजल एवं रचनाएं प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर इकाई द्वारा पूर्व अध्यक्ष एवं साहित्यकार स्वर्गीय पी.सी. पोर्ते को दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के उपरांत इकाई अध्यक्ष सुभाष सिटोके ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।
——————————

6 Views
What do you think?

Leave a Reply