Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

हजरत सैय्यद मस्तान शाह का 16वां उर्स मनाया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। खंडवा मार्ग स्थित अमराई में हजरत बाबा सैय्यद मस्तान शाह का 16वां सालाना उर्स अकीदत एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सैय्यद अख्तर खान उर्फ अट्टू बाबा के नेतृत्व में देश में अमन-चैन, भाईचारे और शांति के लिए विशेष दुआएं की गई। उर्स में बड़ी संख्या में जायरीनों ने शिरकत कर दरगाह पर चादर पेश की। कार्यक्रम  के दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में रशीद अहमद, मुईन अख्तर, आसिफ खान, तस्सू बाबा, शेख जुनैद खान सहित सैकड़ों अनुयायी मौजूद रहे।
—————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply