Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

गैस सिलेण्डर की काला बाजारी न हो

3 min read
Text Size:

-सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनदेखी पर कटेगी तनख्वाह : कलेक्टर

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने जिले में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेण्डर की सुचारू वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होने कहा है कि किसी भी सूरत में गैस सिलेण्डरों की काला बाजारी न हो और ना ही घरेलू गैस सिलेण्डरों का व्यवसायिक उपयोग हो। उन्होने निर्देश दिए हैं कि केटरर्स की बैठक बुलाकर उनको ताकीद किया जाए कि सार्वजनिक आयोजनों में व्यवसायिक गैस सिलेण्डरों का ही उपयोग हो। सोमवार को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने पेट्रोल एवं डीजल वितरण व्यवस्था पर भी निगरानी रखने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होने कहा कि उपभोक्ताओं को सुगमता से पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध हो, इस बात की निगरानी रखी जाए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए उन्होने कहा कि जिस अधिकारी के स्तर पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायत अन अटेण्डेड पाई जाएगी, उसका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। बैठक में कलेक्टर ने जोगा एवं हंडिया में नर्मदा नदी पर चलने वाली नावों में सुरक्षा इंतजाम आवश्यक रूप से रखे जाने के निर्देश दिए।  उन्होने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले के सभी सरकारी भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि निजी मकान मालिकों को भी अपने मकान में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए जागरूक किया जाए। इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को नगर के पार्कों का सौन्दर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजनाओं के उपभोक्ताओं से आवश्यक रूप से जल कर की वसूली किए जाने के लिए भी बैठक में सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पाबंद किया गया। कलेक्टर ने कहा कि जो उपभोक्ता जल कर देने में आनाकानी करते हैं, उनके नल कनेक्शन काटे जाएं। इस दौरान कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए संचालित पोषण प्रहरी अभियान की भी समीक्षा की। साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान में बेहतर प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, बंटवारा इत्यादि कार्यों की भी समीक्षा की गई। विद्या आसन अभियान के तहत स्कूलों में बैंचेस उपलब्ध कराने की मुहिम की अभी तक की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन, अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय व रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डेहरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव कुमार नागू व एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।
——————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply