Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

चारुवा में जल संकट से जूझते ग्रामीणचारुवा में जल संकट से जूझते ग्रामीण

2 min read
Text Size:

-पंचायत भवन के सामने किया धरना प्रदर्शन

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के खिरकिया विकासखंड की ग्राम पंचायत चारुवा में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने धरना प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 7 से 11 के ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पिछले 20 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की कमी के कारण उन्हें दूर-दूर से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि नल-जल योजना के तहत राशि उपलब्ध होने के बावजूद इन वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का काम नहीं किया गया है, जिसकी लागत करीब 25 से 30 हजार रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों ने सरपंच और सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि सचिव नियमित रूप से पंचायत में नहीं आते, जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इसी कारण उन्हें धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। धरने की सूचना पर नायब तहसीलदार प्रिंसी जैन मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और पंचायत को तत्काल पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्राम पंचायत सचिव मयंक पस्टारिया ने बताया कि पांच बोर किए गए थे, जिनमें से चार सूख चुके हैं। केवल एक ट्यूबवेल में सीमित पानी बचा है। उन्होंने कहा कि आज से टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई शुरू की जाएगी और नई पाइपलाइन का काम भी जल्द शुरू होगा।
—————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply