Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिवाला में सोमवार दोपहर एक 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन उसे तुरंत फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समर्थ पटेल के रूप में हुई है। बताया गया है कि समर्थ पिछले चार महीने से अकोला में मानसिक बीमारी का इलाज करा रहा था। वह दो भाइयों में छोटा था। पुलिस के अनुसार घटना के समय समर्थ की मां और बड़ा भाई घर में नीचे मौजूद थे, जबकि उसके पिता किसी काम से खिरकिया गए हुए थे। कुछ देर बाद परिजनों को समर्थ के फांसी लगाने की जानकारी मिली। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
———————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply