Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

विद्युत विभाग के शिविर में विद्युत समस्याओं का हुआ निराकरण

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। गुरुवार को संपर्क अभियान-2026, विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार अभियान के तहत बिजली विभाग द्वारा रहटगांव तहसील में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शासन की योजना के अंतर्गत 5 रुपए में स्थाई घरेलू एवं कृषि पंप कनेक्शन सहित नए विद्युत कनेक्शन प्रदान किए गए। शिविर में विद्युत संबंधी विभिन्न सेवाओं का लाभ उपभोक्ताओं को दिया गया। इसमें नाम एवं परिवार परिवर्तन, अस्थाई कनेक्शन, अधिक बिल एवं मीटर रीडिंग संबंधी शिकायतों का निराकरण, अधिक भुगतान पर छूट, सर्विस केबल, वितरण ट्रांसफार्मर, मीटर एवं सर्विस लाइन संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। इसके अलावा घर, खेती, उद्योग एवं दुकानों से संबंधित बिजली समस्याओं का भी त्वरित निराकरण किया गया। शिविर के दौरान टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष अनिल वर्मा लिबर्टी, जेई तरुण वर्मा सहित बिजली विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
——–

9 Views
What do you think?

Leave a Reply