Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

वन विभाग पर बिना सूचना खेत में गड्ढे खोदने का आरोप

1 min read
Text Size:

-आदिवासियों ने सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र के वनांचल क्षेत्र के आदिवासी ग्रामीणों ने शुक्रवार को रहटगांव थाने पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिना सूचना राजस्व भूमि पर वन विभाग द्वारा गड्ढे खोदने का आरोप लगाते हुए जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में जगन्नाथ पिता पूनमचंद, जाति गोंड निवासी पांडरमाटी ने बताया कि 13 मई को वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा उनकी राजस्व भूमि पर जेसीबी मशीन से बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए गए। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि उनकी लगानी जमीन है तथा उसके दस्तावेज एवं ऋण पुस्तिका भी उपलब्ध है। उक्त भूमि का खसरा क्र.163/4 बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में गड्ढे खोदने से पहले वन विभाग द्वारा किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गई। दिनेश एवं जगन्नाथ ने आरोप लगाया कि अतिक्रमण के नाम पर लगानी जमीन पर इस प्रकार की कार्रवाई करना आदिवासियों के साथ अन्याय एवं गैरकानूनी है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक लोग एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply