Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

माचक नहर में दूसरे दिन भी जारी रहा किसानों का धरना प्रदर्शन

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। क्षेत्र की माचक नहर के टेल क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन मूंग फसल के लिए पानी नहीं मिलने से किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। सारसूद, बावड़ियां, जूनापानी, पड़वा, तारापुर, पहेट एवं छीपाबड़ क्षेत्र के किसान लगातार सिंचाई पानी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। धरने को समर्थन देने कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आशुतोष कोठारी, सुनील छाचार, सिद्दीक खान, विक्रम राजपूत, शिवम राजपूत एवं सुनील सेजगए धरना स्थल पहुंचे। वहीं नायब तहसीलदार देवराम नेहरता, सिंचाई विभाग के एसडीओ रोहन विलियम्स तथा बिजली विभाग के लूनिया जी भी मौके पर पहुंचे। एसडीओ रोहन विलियम्स ने किसानों को बताया कि ऊपर से ही पानी कम मिल रहा है, जिसके कारण माचक नहर का गेज पूरा नहीं हो पा रहा है और टेल क्षेत्र तक पानी नहीं पहुंच रहा है। अधिकारियों और किसानों के बीच चर्चा हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर एवं अपनी पूरी पूंजी लगाकर मूंग की फसल बोई है। यदि समय पर पानी नहीं मिला तो फसल पूरी तरह खराब हो सकती है। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलेगा, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में शंकर सिंह सोलंकी, भूपेंद्र राजपूत, कैलाश सिंह कलाम, बलवंत सिंह कलाम, बबलू राजपूत, शिवशंकर राजपूत, शुभम निकुम, कृष्णा राजपूत, शिवदान सोलंकी, आनंद चौहान, लोकेश सोलंकी, राहुल राजपूत, सरदार राजपूत, कैलाश राजपूत, दीवान जी, रामनाथ ठाकुर, रवि कलाम एवं वीरेंद्र कलाम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
————————

6 Views
What do you think?

Leave a Reply