Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पूर्व सरपंच ने आदिवासी बालिकाओं का कराया विवाह

1 min read
Text Size:

-पेश की सामाजिक समरसता की मिसाल

अनोखा तीर, खिरकिया। तहसील के ग्राम नीमसराय में एक अनूठा विवाह समारोह सम्पन्न हुआ। ग्राम के पूर्व सरपंच केवलाराम विश्नोई ने दो आदिवासी बालिकाओं रीना एवं उसकी बहन अनीता का विवाह अपनी पुत्रियों की तरह कराकर सामाजिक समरसता की मिसाल पेश की। रीना वर्तमान में ग्राम नीमसराय की सरपंच हैं। विवाह समारोह में केवलाराम विश्नोई एवं विश्नोई समाज द्वारा बारात का स्वागत अपनी बेटी की बारात की तरह किया गया। आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने इसे समाज में भाईचारे और समानता का संदेश देने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।
—————————–

2 Views
What do you think?

Leave a Reply