Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

टिमरनी पुलिस को हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्गदर्शन में थाना टिमरनी पुलिस को हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार 8 मई 26 को सुभाष पिता मूलचंद्र गौर निवासी वार्ड 1 लाइनपार टिमरनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भतीजा विशाल उम्र करीब 19 वर्ष शराब के नशे में घर के सामने आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने सुभाष गौर को थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान सुभाष का पुत्र पवन बाहर आया और विशाल से पूछताछ की। इस पर विशाल ने गाली-गलौज करते हुए जेब में रखी छुरी से पवन के पेट में वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पवन को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिमरनी ले जाया गया, जहां से उसे हरदा रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान के आधार पर थाना टिमरनी में आरोपी विशाल कुचबंदिया के विरुद्ध अपराध क्र. 256/26 धारा 296(बी), 115(2), 118(1), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी अपने घर से फरार हो गया था। इलाज के दौरान 12 मई को जिला अस्पताल हरदा में पवन की मृत्यु हो गई। आरोपी की तलाश के लिए एसडीओपी टिमरनी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। थाना प्रभारी टिमरनी के नेतृत्व में 15 मई को पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया।  पूछताछ में आरोपी ने पुराने विवाद को लेकर पवन पर छुरी से हमला करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त छोटी छुरी जब्त कर ली है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मुकेश गौड़, उपनिरीक्षक रामविलास करपे, प्रधान आरक्षक अनूप कामले, आरक्षक अर्जुन लोवंशी, प्रतीक यादव एवं सूरज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
———–

7 Views
What do you think?

Leave a Reply