Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

विश्व रक्तचाप दिवस, 16 जून तक चलेगा विशेष अभियान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर 16 मई से 16 जून तक जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि 17 मई विश्व रक्तचाप दिवस के अवसर पर जिले में 16 मई से 16 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग व रिस्क्रीनिंग, फॉलोअप एवं कंट्रोल बढ़ाए जाने एवं जन जागरुकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस वर्ष की थीम ‘उच्च रक्तचाप को मिलकर नियंत्रित करें है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य उच्च रक्तचाप से बचाव, जांच एवं उपचार संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जन समुदाय में जागरुकता लाना है। डॉ. सिंह ने बताया कि 16 मई से 16 जून 2026 तक अभियान मोड में 30 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की स्क्रीनिंग व रिस्क्रीनिंग जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र (एसएचसी) व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर की जाएगी।
———————-

2 Views
What do you think?

Leave a Reply