Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सक्षम आंगनवाड़ी केन्द्रों की समीक्षा की

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री राजा रंगारे ने शुक्रवार को परियोजना कार्यालय में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। बैठक के दौरान सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रंगारे ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था, पोषण वाटिका का विकास, केंद्र परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण, नल-जल कनेक्शन की उपलब्धता, विद्युत मीटर एवं बिजली फिटिंग की स्थिति, भवन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा, वॉटर प्यूरीफायर की उपलब्धता, टीवी की व्यवस्था तथा शौचालय की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। समीक्षा के दौरान श्री रंगारे ने अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, जिससे बच्चों एवं हितग्राहियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। विशेष रूप से पोषण वाटिका के माध्यम से पोषण संवर्धन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा वर्षा जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग व्यवस्था को प्रभावी रूप से विकसित करने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, प्रारंभिक शिक्षा, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इसके लिए सभी केंद्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जिन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं अधूरी हैं, वहां शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत किया जाए। बैठक में केंद्रवार व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार कार्यों हेतु कार्ययोजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सभी सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों को आदर्श स्वरूप प्रदान किया जा सके।
——————————–

6 Views
What do you think?

Leave a Reply