Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के खिरकिया तहसील में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा छीपाबड़ थाना क्षेत्र के डबल फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, हादसा रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 637/33 के पास हुआ। महिला ट्रेन नंबर 04115 की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृत महिला आसपास के क्षेत्र में भीख मांगकर अपना जीवन यापन करती थी। हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 Views
What do you think?

Leave a Reply