Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

रेलवे क्रॉसिंग पर पाइप लाइन का सुधार हो तो नियमित होगी पेयजल सप्लाई

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, खिरकिया। खिरकिया नगर के वार्ड क्र. 1 से लेकर 5 तक में इन दिनों भीषण पेयजल संकट बना हुआ है। इन पांच वार्डों में करीब 20 हजार की आबादी निवासरत है। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी शिक्षा एवं रोजगार के कारण यहां निवास करते हैं, लेकिन गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहराने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने एसडीएम शिवांगी बघेल को आवेदन सौंपते हुए बताया कि नगर परिषद द्वारा पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। शहर में जलावर्धन योजना के माध्यम से वार्ड क्र. 6 से 15 तक पेयजल सप्लाई की जा रही है, लेकिन वार्ड क्र.1 से 5 तक योजना का लाभ नहीं पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड 5 में लाखों रुपए की लागत से पानी की टंकी बनाई गई, लेकिन आज तक उसे शुरू नहीं किया गया। जबकि पूरे क्षेत्र में पेयजल संकट बना हुआ है। पार्षदों ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के पास जलावर्धन योजना की पाइप लाइन पिछले एक वर्ष से टूटी हुई है। यदि नगरपालिका अधिकारी तत्काल पाइप लाइन सुधार दें तो वार्ड क्र.1 से 5 तक पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सकता है। वर्तमान में इन वार्डों में दो से तीन दिन के अंतराल में केवल 10-10 मिनट के लिए पेयजल सप्लाई की जा रही है, जिसका समय भी निर्धारित नहीं है। पार्षदों ने शहर की पेयजल व्यवस्था को लेकर ठोस रणनीति बनाने एवं नियमित जल प्रदाय सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान पार्षद नेहा दुआ, पार्षद प्रतिनिधि अरुण पाडे एवं भाजपा नेता रविंद्र दुआ उपस्थित रहे।
—————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply