Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

परिवर्तित मार्ग बंद होने से वाहन मालिक परेशान, सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, टिमरनी। टिमरनी में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के चलते होशंगाबाद-हरदा मार्ग पर आवागमन करने वाले वाहनों के लिए नहर मार्ग से परिवर्तित रास्ता दिया गया था। हालांकि अब इस मार्ग को दोनों ओर से लोहे की एंगल लगाकर बंद कर दिया गया है, जिससे वाहन चालकों एवं व्यावसायिक वाहन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  मार्ग खुलवाने की मांग को लेकर डंपर मालिक वेलफेयर संघ के सदस्य बुधवार को टिमरनी पहुंचे और एसडीएम को आवेदन सौंपा। चर्चा के दौरान एसडीएम ने शीघ्र ही मार्ग खुलवाने का आश्वासन दिया।  संघ के सदस्यों ने बताया कि मार्ग बंद होने के कारण वाहनों को नागपुर-इंदौर फोरलेन मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे लगभग 28 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है तथा वाहन मालिकों को 1230 रुपए तक टोल टैक्स भी चुकाना पड़ रहा है। इसके चलते व्यावसायिक वाहन मालिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
—————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply