Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

शनि जयंती पर नौसर के इच्छापूर्ति शनि मंदिर में होंगे विशेष आयोजन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, करताना। नौसर गांव स्थित इच्छापूर्ति शनि मंदिर में ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर 16 मई को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर शिलारूप में विराजित शनिदेव एवं नवग्रहों की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिर में सुबह से शाम तक हवन, अनुष्ठान एवं पूजा कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिन राशियों पर ग्रहों का अशुभ प्रभाव चल रहा है, उनके लिए विशेष हवन कराया जाएगा। मेष, मीन एवं कुंभ राशि पर साढ़ेसाती तथा सिंह एवं धनु राशि पर ढैया चल रही है। इन राशियों के श्रद्धालु हवन में शामिल होकर ग्रह शांति पूजा करा सकेंगे। पंडितों द्वारा नवग्रहों के अनुसार विशेष पूजन कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को शनियंत्र एवं लोहे की सिद्ध अंगूठी भी प्रदान की जाएगी। शनि जयंती को लेकर मंदिर परिसर को नवग्रहों के रंगों से सजाया जा रहा है। आयोजन के दौरान विशाल भजन संध्या, महाआरती एवं भंडारे का भी आयोजन होगा। बताया गया कि पूरे जिले में केवल नौसर गांव में ही शनिदेव शिलारूप में विराजित हैं। पंडित दिनेश जोशी ने बताया कि जिस प्रकार शनि सिंगनापुर में शिलारूप शनिदेव पर तेल चढ़ाना विशेष महत्व रखता है, उसी प्रकार नौसर में भी यह पूजा अत्यंत फलदायी मानी जाती है।
——–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply