Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

एमआरपी में सुधार को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत जिला हरदा इकाई द्वारा कलेक्टर कार्यालय हरदा में जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में एमआरपी व्यवस्था को लेकर सख्त कानून बनाए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि एमआरपी के माध्यम से अनजान ग्राहकों का शोषण हो रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने मांग की कि ग्राहकों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी एवं सख्त कानून लागू किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। ज्ञापन सौंपते समय जौहरी कमल सोनी, अशोक पाराशर, नर्मदा प्रसाद गौर, सत्यनारायण दोगने, मदनलाल सोनी, मोहनलाल सोनी एवं रितेश भावसार उपस्थित रहे।
——————————

4 Views
What do you think?

Leave a Reply