हंडिया में शासकीय महाविद्यालय स्थापना की मांग पर शासन स्तर पर बढ़ी प्रक्रिया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले की तहसील हंडिया में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना की मांग अब शासन स्तर पर आगे बढ़ गई है। हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा भेजे गए मांग पत्र पर उच्च शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए आयुक्त, उच्च शिक्षा को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने 1 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा विभाग को पत्र प्रेषित कर हरदा जिले की तहसील हंडिया में शासकीय महाविद्यालय शुरू किए जाने की मांग की थी। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विधायक के मांग पत्र पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आयुक्त, उच्च शिक्षा भोपाल को पत्र जारी कर हंडिया में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। विभाग द्वारा आयुक्त, उच्च शिक्षा को पत्र भेजे जाने के बाद अब हंडिया में कॉलेज स्थापना की प्रक्रिया का पहला प्रशासनिक चरण पूरा हो गया है। आयुक्त कार्यालय से अब प्रस्ताव का परीक्षण, भूमि चयन, वित्तीय स्वीकृति एवं शैक्षणिक पदों के सृजन की कार्रवाई अपेक्षित है। क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अब शासन से अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने कहा कि वे इस मांग को स्वीकृत होने तक लगातार शासन स्तर पर उठाते रहेंगे।
————————–

0 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!