Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

ग्राम बारजा में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

1 min read
Text Size:

-सरपंच-सचिव पर उपेक्षा का आरोप
अनोखा तीर, टिमरनी। ग्राम पंचायत सामरधा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बारजा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नल-जल योजना के तहत पीएचई विभाग द्वारा हर घर नल से पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी, लेकिन योजना का कार्य पूर्ण रूप से व्यवस्थित नहीं हो पाया। इसके बावजूद योजना ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को हैंडओवर कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि योजना शुरू होने के बाद से अब तक उन्हें एक बार भी नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। भीषण गर्मी के बीच पीने के पानी की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  ग्रामीणों ने बताया कि कई बार सरपंच एवं सचिव को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन उनकी ओर से लगातार आनाकानी की जा रही है। समस्या के निराकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विकासखंड टिमरनी के सीईओ को आवेदन देकर जल्द समाधान कराने की मांग की है।
—————————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply