Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

धर्मांतरण की साजिश और मल्टीनेशनल कंपनियों में ‘कॉर्पोरेट जिहादÓ को रोकने की मांग

2 min read
Text Size:

-हिंदू जनजागृति समिति ने उज्जैन में मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

अनोखा तीर, उज्जैन। बहुराष्ट्रीय कंपनियों के भीतर हिंदू महिला कर्मचारियों को निशाना बनाने और कथित ‘कॉर्पोरेट जिहादÓ के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति ने उज्जैन प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति ने राष्ट्रीय के नासिक में सामने आई घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि कॉर्पोरेट जगत में हिंदू महिलाओं का शोषण किया जा रहा है तथा उन्हें जबरन नमाज पढ़ने और गोमांस खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।  समिति ने उज्जैन के नायब तहसीलदार माधव प्रसाद मोगरे के माध्यम से मांग की कि उज्जैन सहित पूरे मध्यप्रदेश में संचालित मल्टीनेशनल कंपनियों में इस प्रकार की घटनाओं की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही कंपनियों में ‘धार्मिक भेदभाव विरोधी ऑडिटÓ शुरू करने और महिलाओं की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन बनाने की मांग भी की गई, ताकि पीड़ित महिलाएं बिना भय के अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।  ज्ञापन में समिति ने कहा कि कॉर्पोरेट क्षेत्र में महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का धार्मिक या मानसिक उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के श्रीराम काणे, शैलेन्द्र सोथिया, शिवम सोनी, भारत रक्षा मंच के शैलेन्द्र सेठ, कपिल गौड़, विजय जोशी, सनातन संस्था की स्मिता कुलकर्णी, बबीता खत्री, राधा खत्री, समाजसेवी किरण कुलकर्णी तथा राजश्री जोशी उपस्थित थे।

4 Views
What do you think?

Leave a Reply