Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 5 लोग गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

-कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, अब तक 14 पर केस दर्ज
अनोखा तीर, हरदा।  हरदा में बुधवार रात को सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान नारायण टॉकीज स्थित कलारी के पास पांच लोगों को खुलेआम शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आरएल भारती ने बताया कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम को शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रवाना किया गया था। पकड़े गए सभी पांच व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(बी) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। निरीक्षक भारती ने यह भी बताया कि 1 मई से अब तक सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में कुल 14 लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। कोतवाली हरदा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। खुले में शराब पीना एक दंडनीय अपराध है और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ लगातार वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में एसआई सुरेंद्र श्रीवास्तव, जितेंद्र राजपूत, हेड कॉन्स्टेबल हरिप्रसाद पटेल, सुमित रावत और प्रवीण यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
——————–

0 Views
What do you think?

Leave a Reply