Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

18 मई तक बंद रहेगी मक्का और गेहूं की नीलामी

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा के आवेदन पर मंडी प्रशासन ने 15 मई से 18 मई तक मंडी प्रांगण में कृषि उपज मक्का की नीलामी बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही 18 मई सोमवार को गेहूं की नीलामी भी नहीं होगी।अध्यक्ष, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने आवेदन देकर बताया कि मंडी प्रांगण से मक्का और गेहूं का उठाव नहीं होने के कारण 15 मई शुक्रवार को मक्का की नई आवक का विक्रय नहीं हो सकेगा। 14 मई को बिकने से शेष रही मक्का का भाव ही शुक्रवार को नीलाम होगा। एसोसिएशन ने 18 मई सोमवार को गेहूं एवं मक्का उपज की पूर्ण नीलामी बंद रखने का निवेदन किया है।मंडी प्रशासन के अनुसार 15 मई से 18 मई तक मक्का फसल का नीलाम कार्य बंद रहेगा। गेहूं फसल का नीलाम कार्य 18 मई को बंद रखा गया है। शेष फसलों का नीलाम कार्य 15 मई और 18 मई को यथावत चालू रहेगा। 16 मई शनिवार को अमावस्या होने के कारण मंडी प्रांगण हरदा में सभी कृषि उपज का नीलाम कार्य बंद रहेगा। 17 मई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। कृषि उपज मंडी समिति ने कृषकों से अपील की है कि 15 मई से 18 मई तक मक्का फसल विक्रय के लिए मंडी न लाएं। 16 मई, 17 मई और 18 मई को गेहूं उपज भी विक्रय के लिए मंडी प्रांगण हरदा में न लाएं।
—————————-

4 Views
What do you think?

Leave a Reply