Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और उनके बेटे के साथ मारपीट

2 min read
Text Size:

-समर्थन मूल्य पर गेहूं की ट्राली लगाने पर हुआ था विवाद

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात श्रीजी वेयरहाउस पर ट्रॉली लगाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल और उनके बेटे रोहित पाटिल सहित कई लोग घायल हो गए। इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह विवाद ट्रॉली आगे-पीछे करने की बात पर शुरू हुआ, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल के बेटे रोहित पाटिल को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें टिमरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल हरदा और फिर इंदौर रेफर किया गया। दूसरे पक्ष से विजय सिंह राजपूत को भी कान में चोट लगी, जिन्हें प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से बाहर रेफर किया गया। संतोष पाटिल को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।
गंभीर घायल को इंदौर रेफर कर दिया गया
पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पाटिल ने बताया कि उनकी ट्रॉलियां पहले से लगी हुई थीं। इसी दौरान छिदगांव मेल निवासी राजवीर राजपूत ने अपनी ट्रॉली बीच में लगा दी। जब उन्हें मना किया गया, तो उन्होंने कुछ लोगों को बुलाया, जिन्होंने उनके बेटों रोहित और हितेंद्र पर लाठियों से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया।  टिमरनी थाना टीआई मुकेश गौड़ ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीआई गौड़ ने बताया कि वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
————————

4 Views
What do you think?

Leave a Reply