नहर किनारे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। शहर में हो रहे अतिक्रमण पर नगर पालिका ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला पंचायत के पास नहर किनारे किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। बीते दिनों जिला विकास एवं सलाहकार समिति की बैठक में हरदा जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सख्त निर्देश दिए थे कि वन विभाग या राजस्व विभाग की भूमि पर जहां भी अतिक्रमण हो, उसे चिन्हित कर हटाया जाए। इसी क्रम में नगर पालिका ने यह कार्रवाई की। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार ने बताया कि भाटिया पब्लिक स्कूल के पास नहर पर अतिक्रमण किया जा रहा था। तहसीलदार के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। अतिक्रमणधारी को पहले तीन नोटिस दिए जा चुके थे। एक दिन पहले भी 24 घंटे का अंतिम नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रोका गया। नोटिस अवधि समाप्त होने पर नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। सीएमओ ने कहा कि शहर में जहां भी अवैध अतिक्रमण होगा, वहां इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
———————–

2 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!