Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

मुक्तिधाम मार्ग निर्माण की मांग, ग्रामीणों को अंत्येष्टि में हो रही परेशानी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, रहटगांव। करीबी ग्राम झाड़बीड़ा में ग्रामीणों को मुक्तिधाम तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंत्येष्टि के दौरान शवयात्रा लेकर जाने के लिए ग्रामीणों को कीचड़ और दुर्गम रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे काफी कठिनाई होती है। इस संबंध में ग्राम के व्हाट्सएप गु्रप पर ग्रामीणों द्वारा लगातार चर्चा की जा रही थी।  ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरदा गयाप्रसाद पांडे ने तत्परता दिखाई और मुक्तिधाम सड़क निर्माण के लिए प्रयास शुरू किए। उन्होंने ग्राम पंचायत से प्रस्ताव तैयार करवाकर अपना लेटर हेड संलग्न करते हुए समस्त ग्रामवासियों की ओर से प्रभारी मंत्री तक ग्रामीणों की मांग पहुंचाई। ग्रामीणों ने बताया कि मुक्तिधाम का मार्ग काफी खराब और दलदली हो चुका है। बरसात एवं कीचड़ के कारण शवयात्रा निकालना बेहद कठिन हो जाता है। वहीं मार्ग के आसपास जंगल होने से ग्राम की मवेशियों और किसानों को भी उसी रास्ते से आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शीघ्र मुक्तिधाम मार्ग निर्माण की मांग की है।
—————————-

0 Views
What do you think?

Leave a Reply