Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

केज स्थापना एवं संचालन हेतु आवेदन 20 मई तक

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा लागू की गई मध्यप्रदेश एकीकृत मत्स्य उद्योग नीति 2026 के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में केज स्थापना एवं संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हंै। सहायक संचालक मत्स्य हरदा ने बताया कि योजना का उद्देश्य चयनित जलाशयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए मत्स्य उत्पादन बढ़ाना एवं निजी निवेश को प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत केज एक्वाकल्चर, एक्वापोनिक्स, इंटीग्रेटेड फिश फार्मिंग, इको टूरिज्म एवं ग्रीन एनर्जी जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही फिश हैचरी, आइस प्लांट, कोल्ड स्टोरेज, फिश प्रोसेसिंग यूनिट एवं विपणन अधोसंरचना विकास हेतु बैंक ऋण, ब्याज अनुदान एवं तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इच्छुक निवेशक एवं उद्यमी आवश्यक दस्तावेजों सहित संबंधित जिले के मत्स्य उद्योग विभाग कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते है।
————————-

2 Views
What do you think?

Leave a Reply