अनोखा तीर, हरदा। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, एसडीएम हरदा अशोक डहेरिया, एसडीएम टिमरनी संजीव नागू, एसडीएम खिरकिया शिवांगी बघेल सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम अहलवाड़ा निवासी फूलवती बाई ने लोन जमा करने के उपरान्त अपनी जमीन के खसरे को बंधन मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर प्रबन्ध जिला अग्रणी बैंक को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। ग्राम बाजनिया निवासी महेन्द्र यादव ने व्यवसाय प्रारम्भ करने हेतु शासकीय योजनार्न्तगत ऋण दिलाने हेतु आवेदन दिया, जिस पर महाप्रबन्धक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र हरदा को आवेदक की पात्रता का परीक्षण कर ऋण दिलाने के निर्देश दिए। खेड़ीपुरा निवासी शांतीबाई ने जनसुनवाई में वृद्धावस्था पेंशन चालू कराने के लिए आवेदन दिया, जिस पर उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को आवेदिका की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।
——————————

