Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

परशुराम प्रीमियर लीग का समापन

2 min read
Text Size:

-राधावल्लभ-11 बनी विजेता, महाकाल तांडव रही उपविजेता

अनोखा तीर, हरदा। ब्राह्मण समाज के युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित परशुराम प्रीमियर लीग का भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता आईपीएल की तर्ज पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 6 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में राधावल्लभ-11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि महाकाल तांडव उपविजेता रही। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्वरूप 21 हजार रुपये की राशि उत्तम तेनगुरिया एवं नितेश बादर द्वारा प्रदान की गई। वहीं द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये डॉ. दीपक शुक्ला द्वारा दिए गए। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जयंत शर्मा को मिला, जिसे नितिन बदरीप्रसाद जोशी द्वारा प्रदान किया गया। इसके अलावा बेस्ट बॉलर विवेक तिवारी, बेस्ट बल्लेबाज सुधांशु तिवारी, बेस्ट फील्डर शुभ स्वामी, बेस्ट कैच अंशुल तिवारी एवं बेस्ट दर्शक का पुरस्कार प्रियांश पाराशर को दिया गया।  सभी शील्ड का सहयोग संदीप स्वामी द्वारा किया गया, वहीं टेंट व्यवस्था में सौरभ तिवारी का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं और आपसी मेलजोल को मजबूत बनाते हैं। आयोजन को सफल बनाने में जीतेन्द्र शुक्ला, अमन दीक्षित, शुभम शर्मा, जयंत शर्मा, शशांक परासर, विशाल, राजिल शर्मा, विवेक परासर, राज शर्मा एवं समर्थ उपमन्यु सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
———————-

17 Views
What do you think?

Leave a Reply