Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

नशे की हालत में रेलवे ट्रैक पार कर रहे युवक की जीआरपी ने बचाई जान

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जीआरपी चौकी हरदा ने रेलवे १० मई को ट्रैक पार कर रहे एक युवक को दुर्घटना का शिकार होने से बचाया। जानकारी के अनुसार युवक नशे की हालत में रेलवे पटरी क्रॉस कर रहा था, उसी दौरान थू्र मालगाड़ी निकल रही थी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों एवं लोगों की सहायता से युवक को तत्काल पटरी से हटाया गया और बड़ी दुर्घटना टाल दी गई। नाम-पता पूछने पर युवक ने अपना नाम राकेश पिता जगदीश ठाकुर, उम्र 18 वर्ष, निवासी शकूर कॉलोनी हरदा बताया। उसने होटल पर काम करना भी बताया। इसके बाद जीआरपी चौकी हरदा द्वारा होटल मालिक मोहसिन खान एवं समीर खान को बुलाकर राकेश ठाकुर को उनके सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में जीआरपी चौकी हरदा के प्रधान आरक्षक तुलसीराम यादव, आरक्षक अनिरुद्ध सिंह चौहान, आरक्षक जितेंद्र कुचबंदिया एवं नवीन पाल की विशेष भूमिका रही।
————

2 Views
What do you think?

Leave a Reply