Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

हरदा पहुंची ‘इंदिरा ज्योति यात्राÓ

2 min read
Text Size:

-भास्कर राव रोकड़े ने सामाजिक न्याय और रोजगार के मुद्दे उठाए

अनोखा तीर, हरदा। प्रसिद्ध लेखक और विचारक भास्कर राव रोकड़े के नेतृत्व में निकाली जा रही ‘इंदिरा ज्योति यात्राÓ मंगलवार शाम को हरदा पहुंची। यात्रा के दौरान सामाजिक समानता, संवैधानिक मूल्यों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। भास्कर राव रोकड़े ने बताया कि ‘रामराज्य की ओरÓ अभियान की शुरुआत 19 नवंबर 2025 को की गई थी। इसके बाद 6 जनवरी 2026 से ‘रामराज्य की ओर संकल्प यात्राÓ और ‘इंदिरा ज्योति यात्राÓ शुरू की गईं। उन्होंने कहा कि यात्रा प्रदेश के कई जिलों का भ्रमण कर चुकी है। पहले चरण का समापन 5 जून 2026 को सागर में प्रस्तावित है। मीडिया से बातचीत के दौरान रोकड़े ने देश में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार और सम्मानजनक अवसर मिलना जरूरी है। साथ ही उन्होंने सामाजिक समानता और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर सभाएं, संगोष्ठियां और विचार गोष्ठियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें सामाजिक मुद्दों और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यों पर चर्चा की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पीसी शर्मा, मोहन सांई, दिनेश यादव, अमर रोचलानी, मुजाहिद अली, अनिल सुरमा और पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
————————

4 Views
What do you think?

Leave a Reply