Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी का आरोपकांग्रेस जिलाध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

2 min read
Text Size:

-ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष ने एसपी से की शिकायत

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश गौर ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन बिश्नोई के खिलाफ मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। गौर ने बिश्नोई पर मृतक अजबसिंह कोरकू के परिजनों को न्याय दिलाने के आंदोलन के दौरान अभद्र टिप्पणी करने और माहौल भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने बिश्नोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह मामला 10 मई को हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम रेलवा निवासी अजबसिंह कोरकू द्वारा पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने से जुड़ा है। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हंडिया थाने में एससी, एसटी, ओबीसी समाज और आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ता एकत्र हुए थे।
आरोप- पब्लिक को भड़काकर हाईवे पर बिठाया
राजेश गौर ने आरोप लगाया कि 10 मई की रात कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन बिश्नोई वहां पहुंचे थे। उन्होंने पब्लिक को भड़काया और नेशनल हाईवे पर बिठाया। गौर के अनुसार, बिश्नोई ने वहां बैठी महिलाओं को भी उकसाया।  उन्होंने यह भी कहा कि बिश्नोई फोटो खिंचवाते रहे और अपनी राजनीति चमकाने के लिए देर रात तक बैठे रहे, जिससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हुई। गौर ने विशेष रूप से आरोप लगाया कि मोहन बिश्नोई ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची। उन्होंने इस घटना से संबंधित वीडियो की निष्पक्ष जांच कर बिश्नोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है।
बिश्नोई बोले- आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं
दूसरी ओर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन बिश्नोई ने भी एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने मृतक अजबसिंह कोरकू के परिजनों द्वारा विधायक दोगने और उनके साथ अभद्रता करने वाले व्यक्ति की शिकायत करने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने किसी भी तरह की शिकायत करने से इनकार कर दिया। बिश्नोई ने कहा कि राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप लगते रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे और विधायक पीड़ित परिवार के समर्थन में चार घंटे से बैठे थे। उनके अनुसार, राजेश गौर उन्हें हाईवे के बीच बैठकर चक्काजाम करने को कह रहे थे, जिस पर उन्होंने गौर को वहां से चले जाने को कहा था।
————————-

2 Views
What do you think?

Leave a Reply