Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

38 नवआरक्षकों का हुआ मेडिकल परीक्षण

2 min read
Text Size:

-प्रशिक्षण के बाद संभालेंगी पुलिस विभाग की जिम्मेदारी

अनोखा तीर, हरदा। हरदा में पुलिस विभाग की नई भर्ती प्रक्रिया के तहत मंगलवार को 38 नवआरक्षक उम्मीदवारों का जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इन उम्मीदवारों में 23 युवक और 15 युवतियां शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हैं। सुबह करीब 10 बजे से दोपहर तक चले इस स्वास्थ्य परीक्षण में उम्मीदवारों का कद और शारीरिक माप टेप से लिया गया। डीएसपी अरुणा सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा पुलिस भर्ती के लिए इन 38 उम्मीदवारों को हरदा भेजा गया है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय में डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. शैलेंद्र ठाकुर और डॉ. कपिल पटेल सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मेडिकल परीक्षण किया। चयनित उम्मीदवारों को इसके बाद प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की एक टीम तैनात की गई है। मेडिकल परीक्षण के बाद शासन के निर्देशानुसार उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर नियुक्ति प्रदान की जाएगी। भर्ती में चयनित हुए उम्मीदवार नर्मदापुरम, देवास, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, दमोह, दतिया, भिंड सहित अन्य जिलों से आए हैं। इस दौरान डीएसपी अरुणा सिंह और सूबेदार उमेश ठाकुर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जिले की जनसंख्या के अनुपात में पुलिस बल की कमी को देखते हुए, इन 38 नवआरक्षकों के आने से पुलिस विभाग को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
——————————

0 Views
What do you think?

Leave a Reply