Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव

1 min read
Text Size:

-हरदा में 337 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद जबलपुर चुनाव के तहत हरदा अधिवक्ता संघ में मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। संघ में कुल 429 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 337 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि कुछ अधिवक्ता मतदाता सूची में नाम नहीं होने के कारण मतदान से वंचित रह गए। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई अधिवक्ता अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान अपील करते नजर आए। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में न्यायिक कर्मचारियों का सहयोग रहा, वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। इस दौरान अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष संदीप स्वामी, सचिव शैलेन्द्र जोशी, सहसचिव अजय राजपूत, कोषाध्यक्ष विजय कोठारी, ग्रंथपाल अकलेश भाटी तथा कार्यकारिणी सदस्य शुभम पुनासे, नारायण तिवारी और राघवेन्द्र राजपूत मौजूद रहे।
—————————-

7 Views
What do you think?

Leave a Reply