Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

जीआरपी पुलिस की बड़ी सफलता, मोबाइल चोर को तेलंगाना के अरमुर से पकड़ा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जीआरपी पुलिस ने मोबाईल चोर को तेलंगाना के अरमुर से पकड़ने में सफलता हासिल की है। दिनांक 1 जनवरी 26 को फरियादी संतोष पिता रामचंद्र निवासी पटियाला पंजाब द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई कि वह सचखंड एक्सप्रेस 12716 में सहपत स्टेशन से नांदेड़ की यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान इटारसी एवं हरदा रेलवे स्टेशन के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका सैमसंग कंपनी का मोबाइल, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये थी, चोरी कर लिया गया। मामले में थाना जीआरपी में अपराध क्र. 2/26 धारा 305(सी) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सीडीआर के आधार पर पतारसी की गई, जिसमें चोरी गया मोबाइल लक्ष्मण मंडिकोर निवासी धर्माबाद थाना, जिला नांदेड़ के पास होना पाया गया। जीआरपी टीम द्वारा ग्राम धर्माबाद जिला नांदेड़ पहुंचकर जानकारी ली गई, जहां पता चला कि उक्त मोबाइल की लोकेशन थाना अरमुर (तेलंगाना) क्षेत्र में मिल रही है। इसके बाद लोकेशन के आधार पर पतारसी कर लक्ष्मण मंडिकोर से उक्त मोबाइल जब्त किया गया।  जीआरपी चौकी हरदा द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए डीएसपी रेल इटारसी महेंद्र सिंह कुल्हारा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी संजय चौकसे के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। कार्रवाई में एसआई कमलेश रघुवंशी, आरक्षक जितेंद्र कुचबंदिया एवं आरपीएफ एएसआई रूपेंद्र बुआडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply