Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली जोसेफ जोनाथन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाईÓ कार्यक्रम में आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर सतीश राय एवं सुश्री रजनी वर्मा, हरदा एसडीएम अशोक डेहरिया, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल, टिमरनी एसडीएम संजीव नागू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में देव कॉलोनी निवासी लक्ष्मण ने आवेदन देकर कॉलोनी में सड़क निर्माण व पानी की निकासी की मांग की, जिस पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। टिमरनी निवासी अशोक बिल्लौरे ने ग्राम पिपल्यामाफी में स्थित अपनी भूमि का नक्शा दूरस्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर संबंधित अधिकारी को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम भोनखेड़ी के किसानों ने वाटर कोर्स बनवाने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग को किसानों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।  जनसुनवाई में उमाशंकर साकल्ले ने सेवा निवृत्ति के बाद भी ग्रेज्युटी, पेंशन, बीमा व अवकाश नगदीकरण का लाभ प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए। जात्राखेड़ी निवासी दिनेश पंवार ने आवास योजना की राशि प्राप्त न होने के संबंध में शिकायत की, जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिराली को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

75 Views
What do you think?

Leave a Reply